इटावा औरैया, जनवरी 6 -- धर्म नगरी इटावा में मंगलवार को आचार्य वसुनंदी मुनिराज के परम शिष्य व जैन धर्म के प्रभावशाली संत उपाध्याय वृषभानंद महाराज का ससंघ मंगल प्रवेश हुआ। वृषभानंद महाराज बटेश्वर से पदबिहार करते पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर नशियां जी पहुॅचे थे। यहाँ से उन्हें मंगल प्रवेश कराया गया और अगवानी जुलूस निकाला गया। आगवानी जुलूस नशिया जी मंदिर से प्रारंभ होकर टिक्सी मंदिर, बजरिया छैराहा, पचराहा, राजागंज चौराहा, रंगलाल चौराहा होते हुए महावीर मार्ग स्थित लालपुरा जैन मंदिर पहुँचा। मार्ग में श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के पाद प्रक्षालन, आरती एवं वंदना कर कर स्वागत किया। इस भव्य जुलूस की विशेष शोभा 108 फुट की विशाल जैन ध्वजा रही, जो नगर भ्रमण के दौरान सभी के आकर्षण का केंद्र बनी।लालपुर जैन मंदिर में मुनि श्री ने भक्तों के बीच प्रवचन भी दिए । ...