इटावा औरैया, फरवरी 23 -- यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कड़ी निगरानी के बीच कराई गईं। सोमवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक ने इटावा पहुंचकर आधा दर्जन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सोमवार को दोनो पालियों में कुल मिलाकर 2581 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कंट्रोल रुम से भी निगरानी की गई। सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के अंग्रेजी और इंटर के व्यावसायिक वर्ग के विषयों की परीक्षा कराई गई। द्वितीय पाली में इंटर की जीव विज्ञान की परीक्षा कराई गई। प्रथम पाली में 15834 पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष 14724 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 1110 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में 21663 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 20192 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 1471 परीक्षार्थी अनुपस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.