इटावा औरैया, जनवरी 29 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जीजीआईसी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रजत सिंह जैन के आदेश पर संपन्न हुआ। शिविर का आयोजन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आरती द्विवेदी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं, महिलाओं के हित में बने कानूनों, उनके विधिक अधिकारों तथा निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी देना रहा। शिविर में एड सुषमा रानी व असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल रजनी शुक्ला ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, घरेलू हिंसा से संरक्षण, बाल विवाह निषेध, शिक्षा एवं रोजगार से जुड़े कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...