इटावा औरैया, जनवरी 10 -- राजकीय रेलवे पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद वारंटी को न्यायालय में पेश किया गया। फफूंद जीआरपी चौकी प्रभारी अजीत कुमार ने कांस्टेबल छविराम सिंह तथा महेंद्र सिंह के साथ न्यायालय से काफी समय से फरार चल रहे वारंटी सोनू उर्फ राज कुमार निवासी पढिन थाना कोतवाली जिला औरैया को फफूंद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है । पकड़ा गया सोनू शातिर अपराधी है जिस पर जिले के थानों में विभिन्न अपराधों के करीब पांच मुकदमे दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...