इटावा औरैया, जनवरी 6 -- बसरेहर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मेहंदिया निवासी 34 वर्षीय रंजीत पुत्र किशन लाल मजदूरी करता था। उसके जीजा राकेश कुमार ने बताया रंजीत ने 31 दिसंबर की शाम घरेलू कलह के बाद जहर खा लिया था, उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां, एक दिन उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई, जिससे उसे घर ले आए थे। लेकिन दो जनवरी को फिर से उसकी तबियत बिगड़ी तो उसे दोबारा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां तीन दिन दोबारा चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। रंजीत की दो बेटी मानवी, जाह्नवी है। उसकी मौत से पत्नी श्वेता उर्फ गुड़िया और बुजुर्ग मां विमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.