इटावा औरैया, फरवरी 28 -- इटावा सफारी पार्क में 9 वां जलीय वन्यजीव जीवविज्ञान व संरक्षण स्कूल कार्याशाला आयोजित की गई। इसमें 6 राज्यो के प्रतिनिधियों सहित नेपाल के प्रतिनिधि भी पहुंचे और महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। यह आयोजन इटावा सफारी पार्क और टीएसए फाउंडेशन इंडिया की ओर से किया गया। इस पूरे कार्यक्रम में कम लेक्चर, ज्यादा फील्ड वर्क की सोच को अपनाया गया। इटावा सफारी पार्क के निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने इसका शुभारम्भ किया। डीएफओ विकास नायक और राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य की उप वन संरक्षक चांदनी सिंह ने जानकारी दी। इसके साथ ही नदियों और वेटलैंड के संरक्षण के लिए प्रशिक्षित युवाओं की जरूरत पर जोर दिया। पक्षी विशेषज्ञ डॉ. असद रहमानी ने पक्षियों की पहचान और संरक्षण पर जानकारी दी और फील्ड में अभ्यास भी कराया। धीरेंद्र सिंह ने ड्रैगनफ्लाई और डैम्...