इटावा औरैया, मार्च 2 -- जन कल्याण सेवा समिति करनपुरा केंद्र पर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर पीवी इंस्टॉलेशन हेल्पर ट्रेनिंग प्रोग्राम में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को 35 सौ रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। छात्रवृत्ति पाकर छात्र/छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम के दौरान संस्था के मैनेजर मोहम्मद कासिम अंसारी ने बताया कि यह कार्यक्रम भारत सरकार के एससीजीजे द्वारा कराया जा रहा है जिसमें प्रत्येक प्रशिक्षार्थी को भारत सरकार द्वारा 3500 रुपए की छात्रवृति प्रदान की गई। जन कल्याण सेवा समिति का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को उक्त सरकारी योजना, ट्रेनिंग का लाभ दिलाकर नौकरी एवं रोजगार के अवसर प्रदान कराए जा सकें। श्री अंसारी ने कहा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सीनियर मैनेजर कमल सक्सेना, विभाष...