इटावा औरैया, मार्च 3 -- छिमारा मार्ग पर हरकुपुरा गांव के पास सोमवार की देर शाम ऑटो और कार की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने दौड़कर घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। हरकुपुरा निवासी 35 वर्षीय ऑटो चालक जितेंद्र कुमार राजपूत पुत्र राजाराम राजपूत अपने 36 वर्षीय साथी सत्येंद्र उर्फ शुकल्ला पुत्र रामनारायण के साथ ऑटो से गांव की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे सड़क किनारे बनी दुकानों के पास पहुंचे, सामने से छिमारा की ओर से आ रही कार से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। कार चालक राहुल पुत्र सर्वेश कुमार निवासी सिरसा भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की तेज आवाज सुनकर गांव और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घायलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.