इटावा औरैया, फरवरी 23 -- शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों को साफ किया गया है कि छात्रवृत्ति से संबंधित लंबित आवेदनों का तत्काल निस्तारण किया जाए। ऐसा न करने पर संबंधित विद्यालय को जिम्मेदार मानते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य से कहा है कि छात्रवृत्ति के लंबित डाटा का निस्तारण तत्काल किया जाए और लंबित डाटा नहीं दिखना चाहिए। जो आवेदन निरस्त करने योग्य हैं उन्हें निरस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की सहायता भी ली जा सकती है । जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा है कि लंबित डाटा का निस्तारण न करने पर कार्रवाई की जाएगी । सहायता प्राप्त विद्यालयों की मान्यता निरस्त की जा सकती है और राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य व नोडल शिक्षकों का वेतन रोका जा सकत...