इटावा औरैया, फरवरी 28 -- वैदपुरा थाना क्षेत्र के नगला बाबा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए छत के रास्ते अंदर घुसकर लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर दे दी गई है। नगला बाबा गांव निवासी मुकेश ने बताया कि बुधवार शाम उनकी पत्नी अंजलि किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तैयार होने के लिए कमरे में रखी अलमारी के पास गई। वहां पहुंचने पर अलमारी खुली मिली और कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। शक होने पर जब अलमारी की जांच की गई तो उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी गायब मिले। यह देखकर परिवार के होश उड़ गए। सोने की चार चूड़ियां, दो अंगूठियां, एक चेन, कानों की एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी टॉप्स, दो नथुनी, चार बिछिया, चार प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.