इटावा औरैया, फरवरी 28 -- चौ. सुघर सिंह वर्ल्ड स्कूल को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीनियर सेकेंडरी कक्षा 12 तक की मान्यता प्रदान की गई है। नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्री-नर्सरी, कक्षा 9 एवं कक्षा 11 में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थियों को विज्ञान, वाणिज्य एवं मानविकी तीनों संकायों में अध्ययन की सुविधा मिलेगी। प्रबंधन ने बताया कि सीबीएसई के सभी मानकों व अधोसंरचना संबंधी आवश्यकताओं को पूर्ण करने के बाद यह मान्यता प्राप्त हुई है। विद्यालय में डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास रूम, अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब, सुसज्जित कॉम्पोजिट लैब, विज्ञान प्रयोगशालाएं और खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं। ग्रुप चेयरमैन डॉ. ब्रजेश चंद्र यादव ने इसे संस्थान के संयुक्त प्रयासों का परिणाम बताया। प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव और प्रधानाचार्या मनराज कौर नामधारी न...