इटावा औरैया, फरवरी 24 -- डॉ. एपीजे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय द्वारा घोषित तृतीय, पंचम एवं सप्तम सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में चौ. सुघर सिंह फार्मेसी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। परिणाम घोषित होते ही कॉलेज परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। तृतीय सेमेस्टर में प्रियंका ने 80.1 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अभिनव 79.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे। पंचम सेमेस्टर में नमन शाक्य ने 79.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। खुशी शर्मा ने 78.93 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं सप्तम सेमेस्टर में अनिरुद्ध ने 80 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान पाया, जबकि गुलशन 79.5 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे। कॉलेज के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.