इटावा औरैया, मार्च 2 -- चौपला कट के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अशोक नगर मोहल्ला निवासी 62 वर्षीय श्रीपाल यादव भारतीय सेना से सेवानिवृत्त थे। सेना से रिटायरमेंट के बाद उन्होंने रोडवेज में कंडक्टर के पद पर भी सेवाएं दी थीं। वर्तमान में वह परिवार के साथ अशोक नगर में रह रहे थे। उनके बेटे राहुल कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे उनके पिता बाइक से अपने पैतृक गांव कुडरा थाना किशनी मैनपुरी के लिए निकले थे। गांव में परिवार में हुई गमी में शामिल होने जाना था। करीब दस बजे जब वह चौपला कट पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे पहुंचे, तभी पीछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.