इटावा औरैया, मार्च 31 -- चोरी के एक मामले में कोर्ट ने चोरी करने वाले को तीन साल की सजा सुनाई है। घटना फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र में हुई थी। फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस ने पारस तिवारी उर्फ वंश निवासी बजरिया छैराहा को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने विवेचना करके उसके साथ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। कोर्ट ने चोरी करने वाले को तीन साल की सजा व दो हजार रुपए के अर्थदंड का आदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...