इटावा औरैया, दिसम्बर 9 -- कन्नौज के करसाहा गांव में मतांतरण कराने के आरोप में तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद अब बकेवर थाना क्षेत्र के मिलक गांव निवासी अजब सिंह का नाम भी पुलिस जांच में सामने आया है। कन्नौज पुलिस ने अजब सिंह को हिरासत में ले लिया है। अजब सिंह पर आरोप है कि उसने बिना प्रशासनिक अनुमति अपने गांव में चर्च का निर्माण कराया था। इस चर्च में प्रत्येक रविवार और बुधवार को बाहर से आए पादरियों द्वारा प्रार्थना सभा आयोजित की जाती है। अजब सिंह ने लगभग एक दशक पूर्व अपने गांव में बिना प्रशासनिक अनुमति के चर्च का निर्माण कराया था। इसके संचालन की जिम्मेदारी उसके 75 वर्षीय पिता हरीराम और भाई दरोगा सिंह करते हैं। इस चर्च में नियमित तौर पर रविवार और बुधवार को बाहर से आए पादरी प्रार्थना सभा आयोजित करते हैं। मंगलवार को मिलक गांव में सन्नाटा पसरा ...