इटावा औरैया, फरवरी 28 -- 1500 किलोमीटर की यात्रा कर चंबल विकास यात्रा शनिवार को उदी चंबल तट पर पहुंची। यहां महामृत्युंजय तीर्थ स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व चंबल मैया की आरती का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय संयोजक जोगेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि रविवार को यह विकास यात्रा कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया के पैतृक गांव लोहिया पहुंचेगी। जहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद दोपहर लगभग 1 बजे डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उसके बाद यह यात्रा भरेह पचनद के लिए प्रस्थान करेगी। उन्होंने बताया रविवार की यात्रा में संयोजक के अलावा राष्ट्रीय संयोजक महिला विंग उपदेश भदौरिया, अयोध्या धाम के महंत नागेन्द्र दास महाराज, निराहारी महाराज नेपाल, मोती सिंह निदेशक स्टूल पाइप कंपनी, ए के जैन पूर्व डीजीपी महाराष्ट्र, अजमेर सिंह कुशवाह दद्दा इंदौर, देवेंद्र शुक्ला, गोविंद वर्...