इटावा औरैया, मार्च 5 -- होली के दिन दोस्तों के साथ चंबल नदी में नहाने गया युवक डूब गया। घटना के दो दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। गुरुवार को भी गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने नदी में युवक की तलाश जारी रखी। भिंड जिले के जामना रोड निवासी 23 वर्षीय शिवम परिहार अपने दोस्तों आकाश, राहुल और रोहित के साथ होली खेलने के बाद चंबल नदी में नहाने आया था। सभी युवक नए पुल निर्माण स्थल के पास नहा रहे थे। इसी दौरान शिवम गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण सफल नहीं हो सके। सूचना पर बढ़पुरा पुलिस और भिंड जिले के फूप थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.