इटावा औरैया, फरवरी 27 -- चंद्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस पर चंबल संग्रहालय, पंचनद द्वारा लाल सेना स्मारक, लुहिया खुर्द गांव में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। डाबर संग्रहालय के सहयोग से आयोजित प्रदर्शनी में भारतीय क्रांतिकारी आंदोलन से जुड़ी दुर्लभ सामग्रियों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं अमर शहीद आज़ाद को पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ। इस मौके पर आज़ाद के जीवन और क्रांतिकारी योगदान पर केंद्रित दुर्लभ प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका उद्घाटन गुरुकुल महाविद्यालय ततारपुर, हापुड़ के उप-प्राचार्य आचार्य कुशलदेव ने किया। समारोह के अंतर्गत चंबल वालीबॉल चैंपियनशिप का उद्घाटन लेखक एवं विचारक देवेंद्र सिंह चौहान ने फीता काटकर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।चैंपियनशिप में विवेक विहार, सैफई, कुसैली ए, कुसैली बी, गंगापुरा, हैवर...