इटावा औरैया, जनवरी 1 -- पत्नी के मायके से वापस न आने और घरेलू हिंसा के मुकदमे से मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीपुरा निवासी 22 वर्षीय आरिफ पुत्र मुन्ना की शादी तीन वर्ष पूर्व शिकोहाबाद के लोखनपुरा निवासी सोनी से हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद आरिफ की पत्नी सोनी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। पत्नी ने आरिफ के खिलाफ घरेलू हिंसा का मुकदमा भी दर्ज करा दिया था, जोकि कोर्ट में विचाराधीन था। आरिफ के बड़े भाई आसिफ ने बताया कि मुकदमे और पत्नी की जुदाई के कारण आरिफ काफी समय से मानसिक तनाव में रहता था। वह अक्सर परिवार के लोगों से अपनी परेशानी साझा करता था और कहता था कि वह इस स्थिति को सहन नहीं कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.