इटावा औरैया, नवम्बर 28 -- निबाड़ी खुर्द गांव निवासी 51 वर्षीय धर्म सिंह पुत्र नाथूराम 23 नवंबर को साइकिल से अपने खेतों की ओर जा रहे थे। रास्ते में दो गोवंश आपस में भिड़ रहे थे। अचानक उनमें से एक ने उछलकर साइकिल से गुजर रहे धर्म सिंह को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना देखकर ग्रामीण दौड़ पड़े और किसी तरह गोवंशों को हटाकर घायल धर्म सिंह को बाहर निकाला। परिजनों ने उन्हें तुरंत महेवा सीएचसी पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी स्थिति में सुधार न होने पर धर्म सिंह को मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उपचार के दौरान धर्म सिंह ने दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...