इटावा औरैया, फरवरी 23 -- गाली गलौज का विरोध करने पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर घायल करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। क्षेत्र अंतर्गत जबरपुरा गांव निवासी पीड़ित विकास पुत्र किशन कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है कि 20 फरवरी की शाम को गांव के एक व्यक्ति के घर के दरवाजे पर आलू भुज रहे थे वहीं आलू खा रहा था। उसी दौरान गांव के योगेंद्र उर्फ अवनीश कुमार, सौरभ और गुड्डू आए और बेवजह गाली गलौज करने लगे, विरोध करने पर आरोपियों ने कुल्हाड़ी से सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.