इटावा औरैया, जनवरी 23 -- माता सरस्वती के आविर्भाव दिवस बसंत पंचमी पर पक्का तालाब स्थित जागेश्वर नाथ मंदिर परिसर स्थित मां गायत्री, मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष हवन किया गया। चार दशक से अधिक समय से नियमित यज्ञ करने वाले गायत्री परिवार के परिजन यज्ञ करते हैं। गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य श्री राम शर्मा के आध्यात्मिक जन्म दिन पर भी आहुतियां अर्पित की गईं। राम गोपाल चतुर्वेदी, कृष्ण मनोहर दीक्षित,राजा पिस्तम गुप्ता, मुन्ना लाल शर्मा,अविनाश चौरसिया, अनिल भदौरिया, कंचन देवी, सुदीप त्रिवेदी, रेनू त्रिवेदी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...