इटावा औरैया, मार्च 12 -- खो खो की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल किया जाएगा। इसमें यह चयन 15 मार्च को सुबह 10 बजे से एसपीएस ग्लोबल स्कूल कैस्त जसवंतनगर में होगा। यह जानकारी खो खो एसोसिएशन के जिला संयोजक लालू यादव, जिला उपाध्यक्ष रणविजय यादव ने दी है। उन्होंने बताया है कि यह चयन ट्रायल अंडर 17 आयु वर्ग के लिए होगा। इसमें इस आयु वर्ग में आने वाले खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। चयन ट्रायल में एसोसिएशन के पर्यवेक्षक के रुप में साहिल खान मौजूद रहेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 22 मार्च को बिजनौर में कराई जाएगी। इस प्रतियाेगिता में ही टीम जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.