इटावा औरैया, फरवरी 17 -- आवारा छुट्टा गोवंशों के कारण तो क्षेत्र के किसान परेशान हैं ही लेकिन अब जंगली सुअरों का भी आतंक बढ़ गया है।खेतों पर बाड़ लगाने और बीच खेत में मचान बनाकर फसलों की रखवाली करना भी किसानों के लिए भारी मुश्किलों भरा हो गया है। किसानों को कहना है कि अब तो जंगली सूअर काफी हिंसक होते जा रहे हैं और खेतों से भगाने पर वह हमला कर देते हैं। ऐसे में खेतों की अकेले रखवाली करना जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। फसलों को नुकसान होने से काफी आर्थिक हानि भी हो रही है। इस समस्या को लेकर उदी अवारी व अन्य गांवो के अनेक किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि उनकी समस्या का यथाशीघ्र समाधान कराया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.