इटावा औरैया, मार्च 1 -- रविवार की अल सुबह करीब 5 बजे बिधूना की तरफ जा रहा ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर बुंदेलखंड एक्सप्रेस के गोल चक्कर पर खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में ऑटो में बैठी 21 वर्षीय अनामिका पुत्री संजय निवासी रठगांव बिधूना औरैया व 22 वर्षीय शन्नो पत्नी सिकंदर अली निवासी बिधूना औरैया घायल हो गई। हादसे में ऑटो में चालक समेत चार लोग सवार थे, चालक समेत दो लोग बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...