इटावा औरैया, फरवरी 16 -- ग्राम पंचायत निवाड़ीकला तृतीय से निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनू दोहरे ने विकास कार्यों में उपेक्षा एवं प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा पिछली बैठक में अभद्र व्यवहार से रूष्ट होकर क्षेत्र पंचायत सदस्य पद से त्याग पत्र दें दिया है। त्याग पत्र देने वाले बीडीसी सदस्य सोनू दोहरे ने बताया कि पिछली बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि ने अभद्र व्यवहार किया जिससे आहत होकर सोमवार की बैठक में शामिल नहीं हुए तथा सचिव क्षेत्र पंचायत महेवा बृज बिहारी त्रिपाठी को त्यागपत्र सौंप दिया है। बीडीओ ने बताया कि त्यागपत्र दिया गया जिसे अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा जो भी निर्णय होगा जानकारी दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.