इटावा औरैया, दिसम्बर 14 -- दिसम्बर के महीने में सर्दी के साथ ही कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। इसके चलते सड़क पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगे हैं। सुबह के समय लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़ रहे हैं। सुबह स्कूल जाने के लिए बच्चों को परेशान होना पड़ रहा है। आने वाले दिनों में कोहरे और बढ़ने की संभावना बनी हुई है। हालांकि कोहरे की दस्तक के बाद भी रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा, जो पिछले दिनों से अधिक है। रविवार की सुबह करीब तीन बजे से ही कोहरे की शुरुआत हो गई थी। कोहरे में हाइवे पर चल रहे वाहनों को कम दृश्यता के कारण हेडलाइट और फॉग लाइट का सहारा लेना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन एहतियातन धीमी गति से चलते नजर आए। सुबह के समय कोचिंग संस्थानों के लिए जाने वाले बच्चों, दैनिक यात्रियों और मालवाहक वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.