इटावा औरैया, दिसम्बर 19 -- कोहरा और सर्दी दिसंबर के महीने में परेशान कर रही है। पिछले दिनों की तरह शुक्रवार को भी सुबह घना कोहरा रहा और ठंडी हवा चलती रही। दोपहर करीब 12 बजे सूर्यदेव ने दर्शन दिए लेकिन उससे पहले और ठंडी हवा कोहरे के कारण लोग परेशान रहे। कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार थम गई। सबसे ज्यादा परेशान सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे हुए, उन्हें इसी कड़ाके की सर्दी में स्कूल जाना पड़ा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा। शुक्रवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया था जिसके कारण ज्यादा दूर का दिखाई नहीं दे रहा था। बच्चे जब स्कूल जाने के लिए घरों से निकले तो उस समय काफी कोहरा था और धूप दूर दूर तक नहीं थी। ठंडी हवा भी चल रही थी। इसी सर्दी के बीच बच्चों को स्कूल जाना पड़ा। यही कारण रहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर स्कूल परिसर में ही...