इटावा औरैया, फरवरी 14 -- कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में सुरेंद्र सिंह निवासी मानिकपुर अमथरी ने बताया हैं कि 7 जुलाई 2023 को गांव की ही सोमवती उर्फ संतोषी देवी उर्फ सोमती पत्नी जगतराम, जगतराम व होतीलाल ने एक लाख 80 हजार रुपये उधार लिया था। विपक्षियों में उधार लिए रुपए एक वर्ष में वापस करने का वायदा किया। एक वर्ष की समयावधि पूरी होने पर रुपये वापस मांगने पर टाल मटोल करने लगे। गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे और दोबारा रुपये मांगने पर झूठे मामले में फसाये जाने की धमकी देने लगे। मामले को लेकर थाना पुलिस समेत एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कारवाई नहीं होने से कोर्ट से गुहार लगानी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...