इटावा औरैया, फरवरी 19 -- मीना मंच के तहत आयोजित बाल उत्सव कार्यक्रम में जिले की छात्राओं ने रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। कॉमिक बुक निर्माण और मेरे बदलाव की कहानी प्रतियोगिता समेत विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों में बालिकाओं ने शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। मास्टर ट्रेनर अर्चना पांडे और नीति यादव के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में जिला नोडल रेनू सिंह, बालिका शिक्षा समन्वयक महेंद्र कुमार, सुगमकर्ताओं में ऋतुबाला, गुंजन दीक्षित, शिवानी वर्मा, ऋषभ त्रिवेदी मौजूद रहे। जनपद स्तर पर चयनित संजना, विशाखा, कृतिका, प्रांशी, दिव्या, पीहू, प्रज्ञा, लवली, आंशी और लक्ष्मी ने मंडल स्तर पर प्रतिभाग किया। भरथना के बिबौली उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रांशी व आंशी ने भी विशेष प्रदर्शन किया। मेरे बदलाव की कहानी में दिव्या तथा कॉमिक बुक में...