इटावा औरैया, जनवरी 12 -- कांग्रेस ने सोमवार को पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया। जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने ब्लाइंड रिलीफ एकेडमी पर केक काटा व कंबल भी वितरित किए।जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा प्रियंका गांधी का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ता हर्षोल्लास से मना रहे हैं। उन्होेने बताया प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर पूरे प्रदेश में 100 दिन के कार्यक्रम की घोषणा हुई है। इसके तहत संविधान संवाद, महा पंचायत, मनरेगा बचाओ संग्राम ,एसआईआ, के कार्यक्रम की घोषणा की गई है। शहर अध्यक्ष मो राशिद, पीसीसी सदस्य प्रशांत तिवारी, कोमल सिंह कुशवाह पूूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, शौजब रिजवी, सचिन शंखवार, अंशुल यादव, सुमित यादव, सोहेल खान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.