इटावा औरैया, जनवरी 30 -- बाबा साहब भीमराव अंबेडकर कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज में बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रति जागरूकता एवं व्यक्तिगत विकास विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन शनिवार को किया जा रहा है। महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रोफेसर डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे से अकादमिक भवन के नेताजी सभागार में होने वाले एकदिवसीय संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में आईआईटी कानपुर के ओमेन्द्र भारत व उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई के प्राध्यापक डॉ. अनिल शर्मा शामिल होंगे। कार्यक्रम के कोआर्डिनेटर डॉ आशीष कुमार ने बताया कि दो सत्र में होने वाले कार्यक्रम का उद्घाटन अधिष्ठाता डॉ. डी सिंह करेंगे। प्रथम सत्र में वैश्विक बाजारी शक्तियों का राष्ट्रीय नीतियों में हस्तक्षेप का षड्यंत्र के प्रति जागरूक करना विषय पर डॉ. ओमेंद्र भारत व्याख्यान दे...