इटावा औरैया, नवम्बर 26 -- बलरई क्षेत्र के एक से नाबालिग किशोरी को बहलाकर जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी ऋषि यादव निवासी ग्राम जोनई को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। किशोरी को सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...