इटावा औरैया, मार्च 20 -- चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन लखना के प्राचीन कालिका मंदिर पर दूर दूर से भक्त नेजे व घंटा चढाने के लिये पहुंचे। भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी के साथ माता कालिका की भी पूजा अर्चना की।शुक्रवार को सुबह से कालिका देवी मंदिर जिले के अलावा कानपुर, कानपुर देहात, मैनपुरी,औरैया से देवी भक्तों ने कपाट खुलते ही मां की पूजा अर्चना के साथ बच्चों के मुंडन संस्कार नेजे व घंटा चढ़ाना शुरू कर दिया था जो पूरे दिन चलता रहा है। सुबह से रात तक माता के दरबार में भक्तों की काफी भीड़ रही। वहीं भीड़ के चलते मंदिर व आसपास के क्षेत्र में लखना चौकी इंचार्ज अंकित पटेल, थानाध्यक्ष भरेह जगदीश भाटी,थानाध्यक्ष लवेदी प्रीती सेंगर के अलावा सिविल ड्रेस में महिला व पुरूष पुलिस कर्मी तथा डेढ सेक्सन पीएसी तैनात रही। पुलिस द्वारा लाउडस्पीकर से दर्शन करने आने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.