इटावा औरैया, मार्च 20 -- केंद्रीय राज्यमंत्री पशुपालन विभाग प्रो. एसपी सिंह बघेल ने शुक्रवार शाम अपनी कुलदेवी मां कालका के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा के नेतृत्व में निज निवास पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं एवं ढोल बजाकर उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया। प्रो. एस पी सिंह बघेल ने अपनी कुलदेवी मां कालका के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। चैत्र नवरात्र के द्वितीय दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना के साथ मां कालिका मंदिर के दरबार में झंडा, घंटा चढाने वाले भक्तों की भीड़ सुदूर आंचल से पहुंची। शुक्रवार को सुबह से एतिहासिक कालिका देवी मंदिर कानपुर, कानपुर देहात, मैनपुरी, औरैया व इटावा के ग्रामीण आंचल से देवी भक्तों ने कपाट खुलते ही मां की पूजा अर्चना का सिलसिला प्रारंभ हुआ। जो कि पूरे दिन चलता रहा है। वहीं इस मौके पर मंदि...