इटावा औरैया, फरवरी 23 -- आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर जौनई चौकी के पास सोमवार तड़के दिल्ली जा रही तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी। हादसे में मामा-भांजे की मौत हो गई, जबकि छह अन्य परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घंटे की मशक्कत के बाद कार से दोनों के शवों को बाहर निकाला जा सका। हमीरपुर के थाना सरीला क्षेत्र के इस्लामपुर गांव निवासी 62 वर्षीय चेतराम पुत्र देशराज अपने परिवार के साथ दिल्ली के पोचनपुर एक्सटेंशन में रहते थे। 20 फरवरी को छोटे बेटे राजेंद्र की शादी की रस्म दिल्ली में संपन्न होने के बाद परिवार 21 फरवरी को पैतृक गांव इस्लामपुर गया था। रविवार को गांव के मंदिर में पारिवारिक रस्म पूरी करने के बाद सभी लोग रात में ही दिल्ली लौट रहे थे। कार उनका भांजा सुखवासी पुत्र झांझीलाल निवासी गोला डेयरी थाना छावला चला रहा था। सोमवार सुबह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.