इटावा औरैया, दिसम्बर 13 -- नगला बनी के पास एक कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। लखना के कालिका मुहाल निवासी मोहित पांडेय पुत्र सुरेश पांडेय के अपने साथी मनीष कुशवाहा पुत्र रामसागर निवासी शिव कॉलोनी लखना के साथ बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। बाइक जैसे ही नगला बनी के सामने हनुमान मंदिर के पास पहुंची तभी कार ने उनकी टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक घायल होकर बाइक सहित सड़क पर गिर कर घायल हो गए। राहगीरों की सूचनापर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से 50 शैय्या अस्पताल पहुंचाया। मनीष कुशवाहा के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...