इटावा औरैया, दिसम्बर 22 -- मेरा युवा भारत की ओर से सोमवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें सरकारी फेल्गशिप व विभिन्न प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी गई । मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार चतुर्वेदी, जिला युवा अधिकारी साेनिका चन्द्रा, व सीडीपीओ शोभारानी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस कार्यशाला में जवाहर इंटर कॉलेज व अन्य कालेजों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। युवाओं को डिजिटल इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, स्किल इंडिया, राष्ट्रीय कौशल विकास, जन धन योजना, कृषक योजना व नेशनल करियर सर्विस जैसी योजनाओं के उद्देश्य, लाभ और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। जिला युवा अधिकारी सोनिका चंद्रा ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य...