इटावा औरैया, फरवरी 19 -- कायाकल्प योजना के तहत राज्य स्तरीय टीम ने सीएचसी महेवा का औचक निरीक्षण किया और बारीकी से व्यवस्थाओं को देखा । डॉ आरिफ बेग एवं डॉ सुनील कुमार के नेतृत्व में आई टीम ने सीएचसी में पहुंचकर निरीक्षण किया जिसमें फार्मेसी , बार्ड ,नर्सिंग रूम ,लेबर रूम ,इमरजेंसी ,ओपीडी व अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया तथा साफ सफाई ,वाहन स्टैंड,सुरक्षा व्यवस्था आदि प्रसंशा की है। टीम ने अधीक्षक डॉ अभिषेक वर्मा सहित मौजूद स्टाफ को जरूरी निर्देश भी दिए । निरीक्षण के समय जिला कंसल्टेंट डॉ रहसुद्दीन अधीक्षक डॉ अभिषेक वर्मा ,बाल रोग विशेषज्ञ डॉ राघव गुप्ता , बीपी एम दिलीप अग्रहरि , डॉ नीरज पाल ,फार्मासिस्ट दयाशंकर , अखिलेश कुमार ,स्टाफ नर्स संगीता ,गायत्री ,सीमा ,विजय गुप्ता ,एलटी अंशु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...