इटावा औरैया, दिसम्बर 22 -- केंद्र सरकार के मनरेगा का नाम बदले जाने की फैसले से कांग्रेस आक्राशित है और इसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान बताया है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को कचहरी में प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। कांग्रेस की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान सरकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान कर रही है। मनरेगा के संबंध में जो बिल लाया गया है उसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाकर उनका अपमान किया गया है। इसके साथ ही किसान, मजदूर और दलितों के हाथों से रोजगार छीनने का काम केंद्र की सरकार कर रही है। मनरेगा के स्थान पर जो नया कानून लाया गया है, वह झूठ, फरेब और विसंगतियों का पुलिंदा है। कांग्रेस ने राष्ट्रपति से मांग की है कि वह बिल को संस्तुति प्रदान न करें और नए बिल को ला...