इटावा औरैया, मार्च 7 -- क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय भूपत कटेखेड़ा में शनिवार को नौ दिवसीय रामकथा ज्ञान यज्ञ का कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। कलश यात्रा सराय भूपत से शुरू होकर नगला रामफल, नगला भगत होते हुए सागर ढाबा स्थित नदी तक पहुंची, जहां से श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से जल भरकर वापस कथा स्थल आदि शक्ति मां दुर्गा मंदिर पहुंचकर यात्रा का समापन किया।अयोध्या धाम से पधारे सरस कथा वाचक महंत गणेश दास महाराज मंच पर विराजमान रहे। यज्ञकर्ता जगदीश यादव ने बताया कि महंत खड़ेश्वरी महाराज और महंत मौनी महाराज के पावन सानिध्य में यह नौ दिवसीय रामकथा 7 मार्च से शुरू होकर 15 मार्च तक चलेगी।उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक हवन होगा, इसके बाद दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक रामकथा का आयोजन किया जाएगा। वहीं रात 8 बजे से 11 बजे तक भव्य राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.