इटावा औरैया, फरवरी 23 -- जिला महिला चिकित्सालय में सोमवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुॅचे जिला जज रजत सिंह जैन ने अस्पताल में जन्मी कन्याओं के लिये उनकी माताओं को बेबी किट एवं बर्थ सर्टिफिकेट देकर प्रोत्साहित किया गया। जिला जज ने प्रसूताओं को फल वितरित किए और कन्या जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में केक भी काटा। महिला अस्पताल में रविवार की रात 12:00 बजे से लेकर सोमवार की दोपहर 12:00 बजे तक 19 कन्याओं ने जन्म लिया था जिनका जन्मोत्सव मनाया गया । इस अवसर पर जिला महिला चिकित्सालय के सीएमएस डा. अनिल कुमार,बाल रोग विशेषज्ञ डा. रतनलाल, वरिष्ठ परामर्शदाता डा. सिद्धार्थ, प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. यश्मिता सिंह, हॉस्पिटल क्वालिटी मैनेजर डा.सरताज अहमद, मेट्रन रजनी पांडे, पीएनसी इंचार्ज उम...