इटावा औरैया, फरवरी 10 -- इटावा। बिचपुरी खेड़ा के पास सैफई से आ रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे उसमें सवार चार छात्राएं घायल हो गईं। हादसे के समय ऑटो में मेडिकल कॉलेज से लौट रहीं आठ छात्राएं सवार थीं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे में बकेवर चौराहा निवासी 23 वर्षीय आयुषी पुत्री लक्ष्मी कुमार, जो बी-फार्मा अंतिम वर्ष की छात्रा है। भरथना के लहरोई की 19 वर्षीय कुमकुम पुत्री विनोद कुमार, एएनएम की छात्रा। फ्रेंड्स कॉलोनी के शिवनगर निवासी मनी पुत्री विजय कुमार और शहर के करमगंज की रहने वाली 27 वर्षीय प्रिया गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...