इटावा औरैया, फरवरी 14 -- फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के पचावली गांव में ऑटो की टक्कर से घायल हुई एक छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पचावली गांव निवासी 8 वर्षीय नंदनी पुत्री योगेश कुमार 12 फरवरी को स्कूल से पढ़ाई कर घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार से आ रहे एक ऑटो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्ची सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और बच्ची को संभालने की कोशिश की। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल नंदनी को जिला अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत नाजुक देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर क...