इटावा औरैया, फरवरी 7 -- एसडीम कुमार सत्यमजीत ने 6 वर्ष तक के बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बाल विकास परियोजना अधिकारी को बच्चों को वितरित करने के लिए प्रदान किये। इस अवसर पर एसडीम ने कहा की सभी लोगों को अपने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र आंगनबाड़ी के माध्यम से शीघ्र बनवा लेना चाहिए जिससे भविष्य में किसी भी योजना का पात्र बनने के लिए तत्काल आवेदन किया जा सके। उन्होंने बाल विकास परियोजना अधिकारी शकुंतला देवी को जन्म प्रमाण पत्र सौंपते हुए उन्हें बच्चों के अभिभावकों तक सावधानी पूर्वक पहुंचाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार नेहा सचान,खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश कुमार रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.