इटावा औरैया, जनवरी 29 -- मतदाता सची में नए मतदाताओं को जोड़ने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान में एसडीएम कुमार सत्यम जीत सिंह ने विभिन्न गांवों का भ्रमण कर फार्म-6 भरवाने वाले केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने धौलपुर, जैनपुर नागर, मुहब्बतपुर नगला भगत, नगला तौर, सिरहोल, भेसांन, रायनगर, नगला केशोंराय, तम्हेंरी, केस्त, बनकटी बुजुर्ग व जारीखेड़ा गांवों में बनाए गए केंद्रों पर बीएलओ एवं समूह सखियों के कार्यों की समीक्षा की। एसडीएम ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं से सीधे संवाद कर उन्हें मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता बनना आवश्यक है। उन्होेने बीएलओ से कहा कि कोई भी पात्र युवक या युवती मतदाता बनने से वंचित न रहे। फार्म-6 भरने की प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.