इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- मोहल्ला कोठी केस्त स्थित नगरीय बिजली फीडर से सैफई और छिमारा रोड पर संचालित करीब आठ कोल्ड स्टोरेज को जाने वाली 11 हजार वोल्टेज की केबल में शनिवार सुबह फाल्ट आ गया। इससे संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति अचानक ठप हो गई, जिससे कोल्ड स्टोरेज संचालकों में हड़कंप मच गया। सूचना पर केबल फाल्ट का पता लगाने वाली मशीनों से लैस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। काफी मशक्कत के बाद शनिवार शाम करीब पांच बजे फाल्ट का स्थान चिन्हित किया जा सका। इसके बाद मरम्मत कार्य तेज कर दिया गया। एसडीओ आनंद पाल सिंह के निर्देश पर अवर अभियंता कौशल पांडेय की निगरानी में कर्मचारियों ने केबल को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया। तकनीकी टीम ने केबल बॉक्स भरने सहित अन्य आवश्यक कार्य तेजी से किए, ताकि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके। एसडीओ ...