इटावा औरैया, फरवरी 14 -- रोडवेज बस स्टैंड पर 15 जनवरी को हुए गोलीकांड को एक महीना बीत जाने के बाद भी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने घटना के दूसरे दिन ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन बाकी आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। पीड़ित का का कहना है कि आरोपी सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय हैं और इंस्टाग्राम व फेसबुक पर रील डालकर खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। 15 जनवरी की शाम रोडवेज बस स्टैंड पर पुराने विवाद को लेकर पहले मारपीट हुई और फिर तमंचे से फायरिंग कर एक युवक को गोली मार दी गई। गोली युवक की बाईं कमर के ऊपर लगी थी। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चला। घायल चौबेपुर निवासी 20 वर्षीय अभिषेक यादव उर्फ प्रिया के साथी प्रवीन कुमार ने थाने में तहरीर देकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.