इटावा औरैया, फरवरी 17 -- परिवहन कार्यालय में 20 व 21 फरवरी को परिवहन मेले का आयोजन किया जाएगा। एआरटीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि परिवहन मेले में वन टाइम टैक्स व्यवस्था से संबंधित नियमों, कर निर्धारण की प्रक्रिया, कर गणना, भुगतान की विधि के साथ त्वरित भुगतान की व्यवस्था, समय सीमा के संबंध में वाहन स्वामियों व विभिन्न ट्रांसपोर्ट संगठनों को विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। मेले में अधिक से अधिक व्यावसायिक वाहनों के रूप में संचालित अव्यावसायिक वाहनों को व्यावसायिक वाहनों के रूप में परिवर्तित करने की कार्यवाही भी की जाएगी। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से परिवहन मेले में शामिल होकर विशेष योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...