इटावा औरैया, दिसम्बर 23 -- मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम ने शिकायतें मिलने पर भारतीय स्टेट बैंक की पक्का बाग शाखा का निरीक्षण किया । वहां 22 आवेदकों के ऋण प्रकरण लंबित पड़ी थे। इस संबंध में जब उन्होंने शाखा प्रबंधक सी जानकारी मांगी तो शाखा प्रबंधक की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। मंगलवार दोपहर को मुख्य विकास अधिकारी पिछले दिनों आई शिकायतों के बाद भारतीय स्टेट बैंक की पक्का बाग शाखा में पहुंचे। वहां 22 आवेदकों की आवेदन लंबित मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी ने शाखा प्रबंधक सिद्धार्थ भटनागर से जानकारी ली, तो वे कोई भी जानकारी देने में असमर्थ रहे। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने ऋण आवेदनों के निस्तारण में की जा रही देरी और लापरवाही पर भी कड़ी नाराजगी जताई । निरीक्षण के दौरान ही उन्होंन...